फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान न किए जाने से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते निगम प्रशासन व हरियाणा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वे इसके लिए कई बार अपनी मांगें भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इम्पलाइज फेडरेशन फरीदाबाद के प्रधान रमेश जागलान ने की। विरोध प्रदर्शन में निगम के स्थायी कर्मचारी व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उनका कहना है कि शाम तक कर्मचारियों व पेंशनरों को दो महीने के वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी तीन सितंबर को भी सुबह नौ से 11 बजे तक निगम के तीनों जोनों में प्रदर्शन करेंगे।
अध्यक्ष रमेश जागलान, महासचिव महेंद्र चैटाला व वरिष्ठ उपप्रधान शाहावीर खान ने कहा कि निगम प्रशासन वेतन व पेंशन का भुगतान न करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी सेवानिवृत्ति लाभों की प्राप्ति के लिए दो साल से निगम के धक्के खाने को मजबूर हैं। कईयों का तो निधन भी हो चुका है। फेडरेशन ने निगमायुक्त यशपाल यादव से भी अपील की है कि बिना कोई देरी के वेतन व पेंशन का भुगतान करे। इस मौके पर प्रधान नवल सिंह, जयपाल सिंह, यूएम खान, नरेश बैंसला, सुरजीत नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने भी किया प्रदर्शन
फरीदाबाद। सफाई कर्मचारियों को भी दो महीने से वेतन नहीं मिल है। उनका कहना है कि जुलाई व अगस्त के वेतन न मिलने से दिक्कत हो रही है। जनवरी से ही समय पर वेतन नहीं मिल रहा। जबकि, सरकार ने सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा तो घोषित कि या हुआ है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने निगम मुख्यालय पर एक सभा का आयोजन किया। बाद में जुलूस निकालकर निगम आयुक्त आवास पर पहुंचे और घेराव किया। इसमें नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री उपस्थित थे। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह ने की व मंच का संचालन श्रीनंद ढकोलिया ने किया। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व प्रधान बलवीर सिंह ने कहा कि हर महीने वेतन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साल 2019-2020 में रिटायर्ड हुए कर्मचारियों का अभी तक जीपीएफ के अलावा कोई बेनिफिट नहीं मिला। निगमायुक्त के आवास के सामने नारेबाजी करने के बाद निगम आयुक्त डॉ. यशपाल यादव ने यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक वेतन खातों में डाल दिया जायेगा। इस दौरान सोमपाल, गुरचरण, नानकचंद खैरालिया, जितेंद्र, जगदीश, नरेश भगवाना, दीपक सतवीर, देशराज, बल्लू, मुकेश सन्नूराम, सूरज कीर, नैन सिंह, विनोद उज्जीनवाल, रविंद्र टांक, बंटी खैरालिया, विक्की, सुरजीत, अजीत, रमेश बिडलान, विजय चावला, रंजीत, धर्मवीर सरदार, संजय, बीना, कमलेश, कविता व बबीता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें