फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगी ठंड, गिरने लगा तापमान, सामान्य से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज, फसलों को हो सकता है नुकसान

विज्ञापन
Cold started increasing, temperature started falling, down to four degrees from normal, crops may be damaged
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में ठंड बढ़ गई है। दिन में अच्छी धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान से सामान्य से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है। इससे धुंध व पाले का भी सामना करना पड़ रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है। खासकर गेहूं और आलू की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। सोमवार को मौसम शुष्क रहने के चलते अच्छी धूप खिली लेकिन पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही हवा में ठंडक ज्यादा थी। डॉ. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में उत्तरी पर्वतीय इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना है। इससे फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में 23 और 24 दिसंबर को दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो-तीन दिनों तक शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा।
कड़ाके की सर्दी में स्कूल पहुंचे छात्र
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद सोमवार से जिले की लगभग सभी स्कूल खुल गए। कड़ाके की सर्दी में तमाम छात्रों को स्कूल तक पहुंचने में दिक्कतें हुई। हालांकि विभाग की ओर से स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है। शिक्षक सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचे, जबकि विद्यार्थी 10 बजे। इस दौरान स्कूल में चहलकदमी रही। पिछले कई दिनों से स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थी घर पर परेशान हो गए थे। स्कूल पहुंचकर छात्रों ने मौज मस्ती की। लेकिन आने वाले दिनों सर्दी छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बनना भी तय है। शिक्षा अधिकारियों ने भी छात्रों को सर्दी से बचाने के लिए स्कूलों में कड़े प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। कुछ विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखी। विभाग की ओर से उन्हें ऑनलाइन क्लास की अनुमति दी गई। वहीं, डीईओ रितु चौधरी ने बताया कि जिले के सभी स्कूल खुल गए है। ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें