फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इलेक्ट्रिक वाहनाें के लिए बनेंगे 25 चार्जिंग स्टेशन

Wed, 21 Feb 2024 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर निगम देगा चार्जिंग स्टेशनों के लिए भूमि, शहर में पंजीकृत हैं 2500 इलेक्ट्रिक वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नगर निगम की ओर से 25 चार्जिंग स्टेशन बनाने की स्वीकृति दी गई है। योजना के पहले चरण में 10 चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। निगम इसके लिए भूमि उपलब्ध कराएगा। इसके लिए निगम ने केंद्र की एक एजेंसी से अनुबंध भी कर लिया है।

प्रदूषण से शहरवासियों को बचाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नगर निगम ने योजना बनाई है। एक केंद्रीय एजेंसी से इन स्टेशनों के लिए अनुबंध किया गया है। अनुबंध के अनुसार निगम केवल चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध कराएगा। एजेंसी चार्जिंग स्टेशनों को बनवाने का खर्च उठाने के साथ उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी लेगी। वर्तमान में शहर में करीब 2500 इलेक्ट्रिक वाहन हैं। चार्जिंग स्टेशन न होने की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में संशय बना रहता है।
विज्ञापन

लोग घरों में लगवा रहे चार्जिंग स्टेशन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाने की थी मांग
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोग अपने स्तर पर ही घर पर चार्जिंग प्वाइंट लगवा रहे हैं। जिले में वर्ष 2020 में इलेक्ट्रिक वाणिज्यक वाहनों की संख्या 95 थी। 2023 में यह बढ़ कर 566 हो चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने की जरूरत है। बदरपुर बार्डर से लेकर सीकरी बार्डर तक कोई चार्जिंग स्टेशन नहीं बनाया गया। अब 25 चार्जिंग स्टेशन बनने से यह कमी दूर हो सकेगी।
15 रुपये प्रति यूनिट देने होगा चार्जिंग शुल्क
प्रत्येक वाहन से 15 रुपये यूनिट चार्जिंग फीस वसूली जाएगी। प्रत्येक यूनिट की राशि से एक रुपये निगम के खाते में जाएगा। चार्जिंग स्टेशन बनाने वाली कंपनी को बिजली निगम की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी।
दो वर्ष पहले एडीसी ऑफिस के सामने बना था चार्जिंग स्टेशन
दो वर्ष पहले जिला प्रशासन की ओर से एक इलेक्ट्रिक वाहन एडीसी आफिस के लिए खरीदा था और एक चार्जिंग प्वाइंट सेक्टर-12 में तैयार किया था। इसके कामयाब होते ही और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की प्लानिंग थी लेकिन ये प्लानिंग आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

वर्जन
चार्जिंग प्वाइंट लगवाने के लिए 10 स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। करीब 25 स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं। सरकारी एजेंसी के साथ अनुबंध किया गया है। इस एजेंसी ने दिल्ली में भी कई जगह चार्जिंग प्वाइंट लगाए हैं।
बीके कर्दम, मुख्य अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें