फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों ने दो लोगों से 77 हजार रुपये ठगे

Wed, 21 Feb 2024 07:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 68 हजार की ठगी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को करीब 77 हजार रुपये की चपत लगाई है। साइबर ठगों ने एक मामले में 11 हजार रुपये और दूसरे में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर करीब 68 हजार रुपये निकाल लिए। बल्लभगढ़ और सेंट्रल साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित चतुर सिंह ने साइबर थाना बल्लभगढ़ को दी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी उसके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको को एक बैंक का अधिकारी बताया। साथ ही क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी उससे क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी लेकर करीब 68 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पीड़ित हरिकृष्ण श्रीवास्तव ने सेंट्रल साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि चार जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर महेन्द्र नाम के व्यक्ति का फोन आया था। महेन्द्र नाम का एक युवक उसका दोस्त है, इसलिए उसने फोन करने वाले की बात पर विश्वास कर लिया। आरोपी उससे कहा कि वह 40 हजार रुपये उसके यूपीआई आईडी पर भेज रहा है। जरूरत पड़ने पर वह उन पैसों को मांग लेगा। पीड़ित के हामी भरने के कुछ मिनट बाद उसके मोबाइल फोन में 40 हजार रुपये क्रेडिट होने का एक मैसेज आया। उसने मैसेज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वह मैसेज फर्जी था। आरोप है कि जालसाज फर्जी मैसेज भेजकर उससे करीब साढ़े 11 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा करा लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें