फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली तेल के खेल का फंडाफोड़: फर्जी लेवल बोतल पर लगाकर बेचते थे मार्केट में, चार विक्रेता चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 28 Jun 2023 05:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

दिल्ली के आरकेपुरम निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरसों के तेल उत्पादक एक कंपनी का प्रतिनिधि है। उन्हें कंपनी की ओर से ट्रेडमार्क की असली-नकली पहचान करने की अनुमति मिली हुई है। 
विज्ञापन
नकली सरसों का तेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी में नकली खाद्य पदार्थ बेचने के मामले थम नहीं रहे हैं। फरीदाबाद कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को एनआईटी एक नंबर मार्केट में सरसों के तेल की बोतल पर नकली लेवल लगाकर बेचने के मामले का खुलासा किया है। इसमें चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दुकानों से काफी मात्रा में सरसों के तेल की बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दिल्ली के आरकेपुरम निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरसों के तेल उत्पादक एक कंपनी का प्रतिनिधि है। उन्हें कंपनी की ओर से ट्रेडमार्क की असली-नकली पहचान करने की अनुमति मिली हुई है। 

एक हफ्ते पहले सूचना मिली कि एनआईटी एक नंबर मार्केट में कुछ दुकानों पर कंपनी के नकली लेवल लगाकर तेल बेचा जा रहा है। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ। बाद में वह स्वयं ग्राहक बनकर बताई गई दुकानों से खरीदारी करने पहुंचे और जांच की। तब नकली ट्रेडमार्क की पुष्टि हुई। 

कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की। मंगलवार रात चार दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकानों से 168 से अधिक नकली लेवल लगी सरसों के तेल की बोतलें बरामद की गईं। 
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इससे पहले भी बल्लभगढ़ में नकली सामान बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर सामान बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें