फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई महिला से ज्यादती: सिलाई सीखने गई विवाहिता का युवक ने किया अपहरण, मां ने पुलिस के सामने बयां किया दर्द

Tue, 27 Jun 2023 05:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

विवाहिता की मां ने नामजद आरोपी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल शहर थाना अंतर्गत घर से सिलाई सीखने गई विवाहिता का अपहरण कर लिया गया। विवाहिता की मां ने नामजद आरोपी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने विवाहिता का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन

 

शहर थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसकी तीन बेटी व एक बेटा है। एक बेटी की शादी करीब ढाई साल पहले की थी, जिसकी सवा साल की बेटी है। 15 दिन पहले उसकी पति ससुराल से उससे मिलने आ थी। उसने बेटी का दाखिला सिलाई सेंटर में करा दिया। 22 जून को वह सिलाई सीखने के लिए घर से गई।
विज्ञापन

जहां से रोहित ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने उसकी बेटी को कहीं बंधकर बनाकर रखा है। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें