फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से मारपीट पर स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पन्हेड़ा खुर्द स्थित जेसीएम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना छायंसा पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी छात्रा का बयान लेने उसके घर गईं क्योंकि उन्हें इस बारे में जल्द से जल्द जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव और शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट भेजनी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर गांव पन्हेड़ा खुर्द के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल रेणू शर्मा, गांव नरियाला स्कूल की प्रिंसिपल सीमा और फतेहपुर बिल्लौच के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल भारत भूषण की देखरेख में टीम का गठन किया गया। जांच कमेटी (जिसमें डीईओ रितु चौधरी, बीईओ बलजीत कौर व नरियाला की प्रिंसिपल सीमा भी शामिल) द्वारा बुधवार को छात्रा के घर जाकर करीब आधे घंटे तक उसका बयान लिया गया। बलजीत कौर ने बताया कि छात्रा को काफी गंभीर चोटें आई है। अभी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है। बयान लेने के बाद रिपोर्ट डीईओ को सौंप दी गई है। अब डीईओ के द्वारा रिपोर्ट जल्द से जल्द जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव और शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं छात्रा के पिता करतार का कहना है कि उनकी बेटी की हालत अभी ठीक नहीं है। उनकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है लेकिन इस घटना के बाद वह अपनी बेटी को पढ़ाई करने के लिए उस स्कूल में नहीं भेजेंगे। चाहे इससे उनकी बेटी का एक साल बर्बाद ही क्यों ना हो जाए। वहीं उनका बड़ा बेटा भी इसी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों में से किसी को भी इस स्कूल में पढ़ाई के लिए नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें