फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार दिखाकर ट्रक चालक को बंधक बना लाखों का सामान लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से तमिलनाडु जा रहे एक ट्रक चालक को हथियार दिखाकर बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखों का सामान लूट लिया। ट्रक में करीब 30 लाख रुपये के एल्युमिनियम के गेट समेत अन्य सामान था।
विज्ञापन

न्यू सोनू गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सारिक खान ने बताया कि एक ट्रक नोएडा से सामान लोड कर तमिलनाडु जा रहा था। बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में डीजल भरवाने के लिए चालक साबिर ने पेट्रोल पंप पर रोक लिया और कुछ समय के लिए वहीं सो गया तभी दो युवक बाइक पर आए और हथियार दिखाकर चालक को बंधक बनाकर ट्रक साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि कुंडली-गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेसवे (केजीपी) या पेरिफेरल रोड से ट्रक को चंदावली बाईपास पर लेकर आ रहे थे, इसी दौरान ट्रक का डीजल खत्म हो गया। आरोपी दूसरा वाहन मंगाकर सामान लेकर फरार हो गए। चालक साबिर ने बताया कि चार युवक बाइक और अन्य पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए थे। सामान ले जाने के बाद सुनसान जगह पर उसे फेंक दिया। गाड़ी में करीब 30 लाख रुपये का सामान था। चालक ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस का कहना है कि घटना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई है इसलिए केस उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें