फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरूरपुर व गौंछी में अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर और गौंछी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों के खिलाफ डीटीपी की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से बने कुल 4 इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर, 2 दुकानें, 10 बाउंड्री वॉल, 130 डीपीसी और लगभग 1 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।

विभाग की ओर से पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसके साथ ही भविष्य में अवैध निर्माण को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीटीपी एनफोर्समेंट अधिकारी राहुल सिंगला ने बताया कि जब से शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है, तब से भूमाफियाओं और डीलरों में खौफ है। आम नागरिकों और खरीदारों में भी अब जागरूकता बढ़ी है। लोग अब किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले यह जांच कर रहे हैं कि वह कॉलोनी विभाग की ओर से स्वीकृत है या नहीं।
विज्ञापन

इससे न केवल उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह रही है, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति खरीदने की आदत भी विकसित हो रही है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से बीके अस्पताल के सामने अवैध रूप से लगाई जाने वाली रेहड़ियों को भी हटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें