फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छाया रहा धूल का गुबार, आंखों में जलन ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक 377 पर पहुंचा, सांस के रोगियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा और राजस्थान से चलने वाली धूल भरी हवाओं का गुबार बृहस्पतिवार सुबह फरीदाबाद के आसमान पर भी छा गया। धूल के गुबार का असर दोपहर एक बजे अधिक रहा। इस दौरान शहर में एक्यूआई डॉट इन एचआई डैशबोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 377 तक पहुंच गया। विशेषकर पीएम-10 का स्तर 239 दर्ज किया गया। इससे लोगाें को प्रदूषण का सामना करना पड़ा। दमा या सांस के रोगियों के लिए यह नुकसानदायक है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में धूल भरी आंधी का खामियाजा दिल्ली-एनसीआर के शहरों ने भी बृहस्पतिवार को भुगता। सुबह से ही शहर के आसमान पर धूल का हल्का गुबार देखने को मिला। शहर में हवा धीमी चलने के कारण धूल का गुबार शहर के पर्यावरण पर बना रहा। इससे शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ा। प्रदूषण के चलते लोगों को छींक, खांसी और आंखों में जलन भी महसूस की गई।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 377 तक पहुंच गया। इस दौरान बल्लभगढ़ क्षेत्र में भी 278 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक गया। धूल के चलते शहर में पीएम-10 (पर्टिकुलेट मैटर) का स्तर 239 दर्ज किया गया। वहीं, पीएम-2.5 का स्तर 60 मिलीग्राम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-
आज लू चलने की संभावना
शहर में बृहस्पतिवार सुबह से ही सूरज की तेज धूप से गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 दर्ज किया गया। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लू चलने की संभावना जताई है। इस दौरान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें