फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर हमला, चेन और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ड्यूटी से घर लौट रहे गांव ढेकोला निवासी विश्वास उर्फ बिट्टू पर कार सवार पांच-छह बदमाशों ने हमलाकर सोने की चेन और 1500 रुपये छीन लिए। आरोपियों ने युवक को लहूलुहान कर दिया और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विश्वास उर्फ बिट्टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-15 स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहा था। सेक्टर-15 स्थित रेडलाइट के पास कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। कार से पांच-छह बदमाश उतरे। आरोपियों में शामिल गांव महमूदपुर निवासी संतू के हाथ में तमंचा था। सभी ने बिट्टू पर हमलाकर सोने की चेन और 1500 रुपये छीन लिए। मोबाइल भी तोड़ दिया। शोर सुनकर फैक्टरी से अन्य कर्मचारी बाहर आ गए। उन्हें देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें