फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

विज्ञापन
जवाहर कालोनी में सप्लाई का गंदा पानी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में बीते दस दिनों से पेयजल में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी गंदा और बदबूदार है। जिसे पीकर लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में लोग पेयजल की नियमित रूप से आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशान हैं। जवाहर कॉलोनी के लोगों के बीच पिछले दस दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोग टैंकर खरीदकर दैनिक कार्यों को कर रहे हैं, जोकि बहुत महंगा पड़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पेयजल किल्लत लगभग दस दिनों से बनी हुई है। पानी में मिट्टी और बदबू आ रहा है, जो इस्तेमाल के लायक नहीं है। दैनिक कार्यों के लिए महंगे टैंकर से पानी लेने के लिए विवश हैं। सप्लाई के पानी का इस्तेमाल कर रहे लोग जलजनित बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

--
पानी की समस्या से लगभग दस दिनों से जूझ रहे हैं। निगम अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
- मनोज शर्मा, स्थानीय निवासी
गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। महंगाई में स्थानीय लोग टैंकर से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। नहाने के लिए भी पानी मंगवाना पड़ रहा है।
उषा देवी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें