फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में बची सीटों पर दाखिला प्रक्रिया कल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कॉलेजों में शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। फीस से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक के कार्य लिए प्रोफेसरों और स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिले में दस सरकारी और निजी कॉलेज हैं। इन में करीब स्नातक की करीब 10 हजार सीटें हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया 16 अगस्त को शुरू की थी। इसके तहत दो सितंबर तक आवेदन लिए थे। विभाग ने 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी, लेकिन कुछ खामियों के कारण लिस्ट को रद्द कर दिया गया था और 13 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट दोबारा से जारी की गई और 20 सितंबर तक फीस जमा कर दाखिले हुए। इसके बाद 22 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। छात्रों को फीस जमाकर दाखिले के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया गया। इसके साथ ही 28 सितंबर को ऑपन काउंसलिंग के जरिये छात्रों को दाखिले का एक और मौका दिया गया। शनिवार को कॉलेजों में गांधी जयंती की छुट्टी रही। वहीं रविवार को अवकाश है। ऐसे में सोमवार से कॉलेजों में एक बार फिर छात्रों की भीड़ जुटेगी। इस दौरान विद्यार्थी के फीस जमा करने और दस्तावेज सत्यापन कार्य किया जाएगा।
केएल महता दयानंद कॉलेज की प्राचार्य वंदना ने बताया कि सोमवार से दाखिला, फीस व सत्यापन का कार्य होगा। एनआईटी-3 स्थित डीएवी कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. डीपी वेद ने बताया कि छात्र ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। एक अक्टूबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में खाली सीटों की जानकारी भी सोमवार को मिलेगी। जिसके बाद कुछ सीटें खाली हो जाएगी और उन सीटों पर दाखिला सोमवार को हो सकेगा।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज के प्राचार्य एमके गुप्ता ने बताया की दो दिन के लिए कॉलेज तो बंद है। लेकिन, यदि किसी छात्र का दाखिला उनकी मनपसंद के कोर्स में नहीं हुआ है तो वह अन्य कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वह ऑनलाइन घर बैठे कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। सोमवार को दाखिले के लिए कॉलेज में आ सकते है। उन्होंने बताया कि वैसे तो काफी सीटें फुल हो चुकी हैं। लेकिन, सोमवार को बची सीटें फुल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें