फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे फेज में ही अटक गया दाखिला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) की ओर से दाखिला पोर्टल पर दो दिवसीय मॉक ड्रिल मंगलवार को पूरी कर ली गई। हालांकि, इस दौरान पोर्टल पर कई खामियां नजर आईं। इसमें दूसरे फेज से आगे ही आवेदन करने में परेशानी आने लगी। फैमिली आईडी-आधार जैसी अनिवार्यता वाले बिंदु को आवेदनकर्ता क्लिक ही नहीं कर सके। ऐसे में पोर्टल की परेशानी नोडल अधिकारियों के माध्यम से उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिलों का संभावित शेड्यूल 12 अगस्त ही फाइनल हो सकता है। इसके लिए दो दिन मॉक ड्रिल चला। मंगलवार को दो दिवसीय मॉक ड्रिल पूरा हुआ। इस दौरान सभी शिक्षण संस्थानों ने अपने दो नोडल अधिकारियों की समीक्षा रिपोर्ट दी। राजकीय नेहरू कॉलेज में दो दिवसीय मॉक ड्रिल में सामने आया कि पहले फेज में निजी जानकारी अपडेट हो रही है। इस दौरान रोल नंबर के माध्यम से ऑटोमैटिक सर्च के जरिए डाटा अपडेट हो रहा है। दूसरे चरण में फैमिली आईडी, आधार को डिटेक्ट करने पर ‘डाटा नॉट फाउंड’ की समस्या आ रही है। इससे आगे के चरण पूरा करने में दिक्कत आ रही है। इसी तरह छात्र लिंग, विकल्प, मेडिकल जांच, छात्र की वार्षिक आमदनी व स्थाई पता क्लिक नहीं हुआ। राजकीय नेहरू कॉलेज की दाखिला नोडल डॉ. रजनी ने बताया कि बीते वर्ष सात चरण में फॉर्म भरे जाते थे। इस वर्ष के कुल चरण कितने हैं, यह अभी साफ नहीं है।
पोर्टल से हटा संभावित शेड्यूल, आज होगा फैसला
दाखिला पोर्टल पर जारी किया गया 12 अगस्त का संभावित दाखिला शेड्यूल हटा लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही दाखिला प्रक्रिया का फाइनल शेड्यूल जारी हो सकता है। बुधवार तक आखिरी शेड्यूल जारी होने की उम्मीद बताई जा रही है।
विज्ञापन

दाखिले के लिए 12 अगस्त का संभावित शेड्यूल है। कॉलेजों ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार तक शेड्यूल की फाइनल तस्वीरें साफ हो सकती हैं। कहीं कोई समस्या आएगी तो डीएचई से सीधे संपर्क पर परेशानी खत्म की जाएगी। छात्र अपने दस्तावेज के साथ तैयार रहें।
विज्ञापन

- डॉ. एमके गुप्ता, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें