फरीदाबाद। सीवरेज की समस्या को लेकर संत नगर के लोगों ने सोमवार को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गरिमा मित्तल के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने स्मार्ट स्मार्ट सिटी पर विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों की शिकायत पर सीईओ ने ठेकेदार समेत तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की। साथ ही नाराज लोगों को संत नगर में नए सिरे से विकास कार्यों शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।
संत नगर के स्थानीय निवासी पार्षद छतरपाल, आरडब्ल्यूए प्रधान एसडी यादव, दिलीप सिंह आदि ने बताया कि संत नगर को स्मार्ट सिटी के तहत विकास किया जाना है। इसे मुंबई के तर्ज पर विकसित किया जाना है। इसके लिए क्षेत्र में सीवरेज व पानी के निकासी आदि की ड्रेनेज आदि बनाए जा रहे हैं। जगह-जगह की गई खुदाई के चलते लोगों के घरों में सीवर का पानी जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी होती है। इसकी कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारियों शिकायत की गई। लेकिन उन्होंने समस्या का समाधान नहीं किया। लिहाजा सोमवार को नाराज लोगों ने स्मार्ट सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन किए और सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल को समस्या गिनाई। लोगों ने बताया कि इस दौरान सीईओ ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति बेहोश
समस्याओं लेकर घेराव व प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया। इससे कार्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और बेहोश व्यक्ति को बीके अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ब्लड प्रेसर की शिकायत होने के चलते व्यक्ति बेहोश हुआ था। फिलहाल उन्हें बीके अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
ठेकेदार को हटाया
फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर संबंधित ठेकेदार को हटा दिया गया है। संत नगर में नया टेंडर निकालकर रूके विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। उधर ,विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने लापरवाही बरतने के मामले में स्मार्ट सिटी के कर्मचारी अरशद, अरविंद कुमार पर कार्रवाई की है।