फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के आठ नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने आठ और नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है, जबकि दो लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इसके बाद से जिले में अब कुल सक्रिय मरीजों संख्या बढ़कर 55 हो गई है। जो जुलाई के बाद से सबसे अधिक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना के नए मामले सेक्टर-11, 14, 35, 46 और डबुआ कॉलोनी से आए हैं। इनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर बनाए हुए है। उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि तीन को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार सोमवार को आए आठ मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है। अभी तक इनके संपर्क में आए 549 लोगों को सर्विलांस पर लेकर सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि सोमवार को 3609 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3438 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से रिकवरी रेट में गिरावट आ रही है। कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 99.23 फीसदी हो गया है। जबकि 25 दिसंबर तक जिले में रिकवरी रेट 99.24 दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें