फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-23 में बनेगा 66 केवी का सब-स्टेशन, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-23 में रह रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उनकी सुविधा के लिए सेक्टर-23 में 66 केवी का एक सब-स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने जमीन चिह्नित कर ली है। साथ ही टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार मिलते ही सब-स्टेशन को बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सब स्टेशन के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आसपास के क्षेत्र के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
विज्ञापन

लोगों को लो-वोल्टेज के साथ अक्सर अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है। इसके लिए कई बार डीएचबीवीएन कार्यालय के बाहर बिजली को लेकर प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं। एचवीपीएनएल के अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम की ओर से सेक्टर-23 में 66 केवी के सब-स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित सब-स्टेशन से सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, सेक्टर-24 के लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। मौजूदा समय में उन्हें पाली, ए फोर सब-स्टेशन आदि से बिजली दी जा रही है। इससे क्षेत्र में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों के अनुुसार इस सब-स्टेशन को गैस इंसुलेटेड बनाया जाएगा। इस गैस इंसुलेटेड सिस्टम वाले सब-स्टेशन को बनाने में कम जमीन की जरूरत पड़ती है। हालांकि इसके निर्माण में लगभग 20 करोड़ रुपये तक की लागत आ सकती है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 में 66 केवी का सब-स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर लिया गया है। इसे डीएचबीवीएन के परिसर में बनाया जाएगा। टेंडर जारी कर दिए गए हैं। ठेकेदार मिलते ही सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- दीपक भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें