फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर 653 लोगों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक कर रहा है। साथ ही प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम ने चार माह में करीब 653 लोगों का चालान किया है। इन लोगों से 10.83 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। सर्दियों में यह समस्या अतिगंभीर हो जाती है। ऐसे में नगर निगम सड़कों पर पानी का छिड़काव के साथ कूड़ा जलाने वालों पर भी कार्रवाई कर रहा है। निगम ने पिछले साल नवंबर से फरवरी तक करीब 653 चालान किए। इसमें कूड़ा फेंकने पर 130 का चालान कर करीब चार लाख रुपये की वसूली की। वहीं, पॉलिथीन के प्रयोग पर 427 का चालान कर 2.43 लाख और कूड़ा जलाने पर 96 का चलान कर 4.4 लाख रुपये की वसूली की गई। दूसरी ओर अब नगर निगम की ओर से वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है। वर्ष 2018 में डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद को दूसरा सबसे प्रदूषित शहर माना गया है। इसे देखते हुए सरकार साल 2024 तक प्रदूषण के स्तर पर 20-30 फीसदी तक कमी लाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग इस मिशन में हिस्सा बनें। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक, वॉल पेंटिंग आदि जैसे विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नितिश ने कहा कि इसके लिए एक एजेंसी की मदद से कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा सात छोटी-बड़ी एंट्री स्मॉग गन लेने की तैयारी चल रही है। जिले में विधानसभावार पौधे रोपे जा रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
विज्ञापन

बाक्स-
माह- कूड़ा फेंकने-पॉलिथिन-कचरा जलाने
नवंबर-21-96-36
दिसंबर-38-90-27
जनवरी-16-51-23
फरवरी-55-190-10
कुल-130-427-96
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें