फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक अन्य मामले में आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर बुजुर्ग से 25 हजार की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-21सी निवासी व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश करवा मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया। वहीं एक अन्य मामले में बुजुर्ग से आयुर्वेदिक उपचार करवाने के नाम पर 25 हजार रुपये ऐंठ लिए। संबंधित साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से रोहतक निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-21सी में परिवार के साथ रहते हैं। अगस्त 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा। उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो एलीट ट्रेड वर्ल्ड नामक एक कंपनी की वेबसाइट खुल गई। वेबसाइट पर कंपनी के अधिकारियों के नंबर दिए हुए थे। जब उन्होंने नंबर पर फोन किया तो एक व्यक्ति ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप के एडमिन ने उन्हें निवेश करने पर दोगुने से भी अधिक मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद नरेश ने 30 अगस्त को 1.30 लाख रुपये का निवेश किया। शुरुआत में निवेश करने पर कुछ पैसे वापस किए लेकिन आरोपियों ने झांसा देकर उनसे करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। जब उन्होंने बार-बार अपने पैसे मांगे तो ठगों ने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-17 निवासी एक बुजुर्ग को जालसाजों ने आयुर्वेद उपचार के नाम ठगी का शिकार बनाया। सेक्टर-17 निवासी रामेश्वर बंसल (60) ने बताया कि वह काफी समय से स्लिप डिस्क और घुटनों में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने तीन दिसंबर 2023 को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर आरोपी ने दर्द की समस्या ठीक होने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी बुकिंग राशि के नाम पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपियों ने फोन बंद कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें