फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी टैक्स सोसाइटी निवासियों के लिए बना सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम एक ही सोसाइटी में बने फ्लैटों से वसूल रहा अलग-अलग चार्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स सोसाइटी वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा एक ही सोसाइटी के अलग-अलग क्षेत्र से अलग-अलग चार्ज वसूला जा रहा है। इसका लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है।
सेक्टर-82 पार्क स्थित पार्क ग्रेंड्यूरा सोसाइटी के पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान निर्मल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सेक्टर- 82 भतोला गांव में पड़ता है। पंचायत में आने के बाद सोसाइटी और गांव की हालत बहुत बदतर हो चुकी है। यहां नगर निगम कारपेट क्षेत्र में 1632 स्क्वायर फीट में बने फ्लैटों पर 816 रुपये प्रति वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में चार्ज कर रहा है, जो 50 पैसे पर स्क्वायर फीट पड़ रहा है। वहीं, सुपर एरिया में 2032 स्क्वायर फीट में बने फ्लैट पर 2438 रुपया प्रति वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में चार्ज कर रहा है, जो डेढ़ रुपये प्रति स्क्वायर फीट पड़ रहा है। सुपर एरिया में बने फ्लैट मालिकों से नगर निगम 600 रुपये अधिक चार्ज कर रहा है। यहां फ्लैट मालिकों पर सीधे 75 पैसे का अधिक भार पड़ रहा है। इसका लोग विरोध कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगो की मांग है कि नगर निगम आयुक्त इस ओर ध्यान दे और फ्लैट मालिकों से वसूले जा रहे अलग-अलग चार्ज की जांच करें।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्मल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नगर निगम द्वारा सोसाइटी से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन यहां निगम द्वारा कोई सुविधा लोगों को मुहैया नहीं करवाई जा रही है। ऐसे में नगर निगम द्वारा वसूला जा रहा भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स क्षेत्र और एरिया के हिसाब से वसूला जा रहा है। यदि कोई गड़बड़ी है तो लोग लिखित शिकायत दे सकते हैं। शिकायत के बाद जांच की जाएगी। - पदम सिंह ढूंढा, जेटीओ नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें