फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.5 लाख किशोरों को तीन जनवरी से लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसके लिए उन्होंने पहले से ही सर्वे कर किशोरों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। तीन जनवरी से करीब ढाई लाख किशोरों को कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए सरकारी व निजी स्कूलों से भी मदद मांगी गई है। उनसे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सूची मांगी गई है। उस आधार पर स्कूलों में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर नवंबर में ही जिले में कितने किशोर हैं, इसकी सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई थी। उसके आधार पर प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद तीन जनवरी से टीके लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत स्कूल हेल्थ प्रोग्राम विभाग से भी मदद ली जा रही है। निजी व सरकारी स्कूलों से छात्रों की सूची मांगी जा रही है।
स्कूलों में लगेंगे शिविर
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समय 71 से अधिक जगहों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों एवं कई सार्वजनिक स्थानों पर स्थायी टीकाकरण शिविर लगाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किशोर यहां पर भी आकर टीका लगवा सकेंगे। इसके अलावा जिले के सरकारी स्कूलों में 15 से 18 उम्र के 50 हजार से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। इसके अलावा निजी स्कूलों में भी दो लाख से अधिक छात्र ऐसे हैं, जो किशोर हैं। इनकी सुविधा के लिए स्कूलों में भी शिविर लगाए जाएंगे। इसमें स्कूल प्रबंधकों को सुविधानुसार शिविर लगाने की तारीख बतानी होगी।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए से ली जाएगी मदद
टीकाकरण अभियान में आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायत, निगम पार्षद, विधायक, सामाजिक संस्थाओं आदि से भी मदद ली जाएगी। इनसे किशोरों केे वैक्सीन लगाने के लिए आगे आने की अपील कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जिले में किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान को शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि वैक्सीनेशन में इस समय 102 टीमों केे मिलाकर 600 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। इसके अलावा 2600 के आसपास कर्मचारी की ड्यूटी कोरोना की रोकथाम में लगाई गई है। किशोरों के वैक्सीनेशन अभियान में जरूरत के अनुसार टीमों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसकी तैयारी पहले की गई है।
15 हजार फ्रंट लाइन वर्कर लगवाएंगे टीका
औद्योगिक जिले में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या करीब 15 हजार है। स्वास्थ्य विभाग एवं निजी अस्पतालों का पैरा मेडिकल स्टाफ, नगर निगम, पुलिस, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापकों को फ्रंट लाइन वर्कर की सूची में शामिल किया गया है। इन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वालों को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए प्रीकाशन डोज लगाई जानी है।
15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को टीके लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग एवं निजी विद्यालय प्रबंधकों से सूची मांगी गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बुजुर्गों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। इन्हें टीके दोनों डोज लगवाए आठ महीने से अधिक हो गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें