फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को लोक संघ सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिले में 54 केंद्रों पर 4807 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे। परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद सतबीर मान ओवर आल इंचार्ज बनाया गया था।
एसडीएम फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल अपने-अपने क्षेत्र का आल ओवर इंचार्ज बनाया गया था। यह अधिकारी सभी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। परीक्षा के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधों के लिए सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, ट्रांजिट अधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार पूरी तरह जानकारी हासिल कर रहे थे।
धारा 144 रही लागूू
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा था। यहां पर जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। परीक्षार्थियों के साथ आए लोगों को केंद्र के बाहर नहीं रुकने दिया जा रहा था। वहीं प्रवेश प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गई थी और 10 से 12 बजे तक परीक्षा चली। 12 बजे के बाद केंद्रों से मिलने वाली परीक्षार्थियों के चेहरे अच्छी पेपर की खुशी साफ देखी जा सकती थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि विज्ञान और श्रमिक कानून से संबंधित प्रश्न अधिक थे। जबकि रीजनिंग और करंट अफेयर से प्रश्न कम आए थे।