फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर-पानी के 4.5 लाख अवैध कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में काफी संख्या में सीवर-पानी के अवैध कनेक्शन हैं। अब ऐसे कनेक्शनों को लेकर निगम गंभीर हो गया है और केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। निगम क्षेत्र में करीब 6.5 लाख प्रॉपर्टी यूनिट(संपत्ति इकाई)है, जबकि पानी और सीवर के करीब दो लाख ही वैध कनेक्शन है। ऐसे में निगम क्षेत्र में करीब 4.5 लाख पानी-सीवर के अवैध कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कार्यकारी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिया हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेें। सभी अभियंता अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए जरूरी कदम उठाए। यदि कोई व्यक्ति अवैध कनेक्शन को वैध नहीं कराता है तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र काफी संख्या में लोग अवैध कनेक्शन ले रखा है। ऐसे में समय से लोग कनेक्शन नियमित करा लें नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसी के तहत वार्ड-23 और 26 में कैंप लगाकर 75-75 पानी-सीवर के कनेक्शनों को वैध किया गया। लोगों से 10,57000 रुपये की वसूली की गई। निगमायुक्त ने बताया कि जो लोग कनेक्शनों को वैध नहीं कराएंगे तो उसे काट दिया जाएगा। निगमायुक्त यशपाल ने कहा कि पानी की चोरी करने पर केस भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अवैध कनेक्शनों को वैध कराए। बता दें कि शहर में पानी की किल्लत चल रही है। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। निगम का मानना है कि अवैध कनेक्शनों के कारण यह समस्या आ रही है। ऐसे में अभियंताओं से पानी-सीवर के कनेक्शनों को नियमित कराने को कहा है ताकि निगम को राजस्व मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें