फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गो तस्करों ने धौज थाना पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया और कैंटर में भरी सात गोवंशों को भी छुड़ा लिया। थाना धौज में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान गांव आलमपुर निवासी आमीन और साबिर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

धौज थाना प्रभारी महेंद्र पाठक की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशों को कैंटर में भरकर नूंह ले जा रहे हैं। सूचना पर उनकी टीम ने गांव पाली के पास नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस देख चालक ने कैंटर को तेज भगाना शुरू कर दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की दूसरी टीम ने थोड़ी आगे सड़क पर कांटा बिछा दिया। इससे कैंटर के चारों टायर पंचर हो गए। आरोपी कैंटर छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया उनके साथ 10 लोग शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें