फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 36 मामले सामने आए हैं। 2 महीने बाद एक दिन में मरीजों के आने का आंकड़ा 40 से नीचे आया है। वहीं 38 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो अपने घरों को लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 5,40,492 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। जिसमें 5,38,730 लोगों ने अपनी समयावधि पूरी कर ली है। वहीं 99,547 कोराना पॉजिटिव मिले। फिलहाल 158 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि होम आइसोलेशन में 184 लोगों को रखा गया है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या कुल 342 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 3,940 लोगों की कोरोना जांच की गई। फिलहाल 759 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में आक्सीजन सपोर्ट पर 98 और वेंटिलेटर पर 7 मरीज हैं। पॉजिटिविटी दर 11.3, जबकि रिकवरी रेट 98.9, वहीं सक्रिय मामलों की दर 0.4 प्रतिशत है।