फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीजी में पहले दिन 23 छात्रों ने लिया दाखिला

Fri, 01 Aug 2025 07:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एमकॉम, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस पर सबसे ज्यादा हो रहे हैं प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए पहली मेरिट जारी किए जाने के बाद शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को 23 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लिया है। ज्यादातर छात्रों ने एमकॉम, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों पर रूचि दिखाई।



कॉलेजों प्रशासन ने बताया कि छात्रों की रिपोर्टिंग भी लगातार हो रही है। मेरिट के जारी होते ही छात्रों ने अपने संबंधित कॉलेजों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। अधिकतर दाखिले एमकॉम, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस जैसे व्यावसायिक विषयों में हुए हैं, जिनकी मांग पहले से ही अधिक रही है। यही कारण है कि इन विषयों में कटऑफ भी अन्य विषयों की तुलना में अधिक रही है।
विज्ञापन




राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16ए, राजकीय महाविद्यालय खेडीगुजरान और बल्लभगढ़ जैसे प्रमुख कॉलेजों में इन विषयों की कटऑफ 70 प्रतिशत से भी ऊपर गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि इन विषयों में प्रतियोगिता तीव्र रही है। प्रवेश प्रक्रिया 4 अगस्त तक जारी रहेगी और इस दौरान जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में है, वे समय रहते दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने कहा कि प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन, फीस भुगतान और सीट कंफर्मेेशन जैसे चरणों को पूरा करने के लिए कॉलेज आ रहे हैं। प्रवेश संबंधी समस्त दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें