फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी कर्मचारी और शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 07:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाल संघर्ष समिति के नेतृत्व में जिलेभर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समिति के जिला अध्यक्ष राजेश भाटी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले के सभी विभागों के कर्मचारी और शिक्षक शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि सुबह से ही सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिले के सभी स्कूलों में अध्यापकों ने बच्चों को काली पट्टी बांधकर पढ़ाया और दोपहर 3 बजे उपायुक्त कार्यालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दान सिंह चंदीला, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मुदगिल, डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष भीम सिंह शामिल हुए। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि विनोद शर्मा और मदन शर्मा ने अपने-अपने संगठनों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओल्ड पेंशन योजना से ही कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ अन्याय है, जिसे जल्द से जल्द रद्द किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद समिति ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने की लिखित मांग पत्र भी भेजा। प्रदर्शन में देव कुमार प्रवक्ता, सतीश अधाना सहित अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधन किया और आंदोलन को तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें