फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1106 नए संक्रमित मिले , आईसीयू में 28 कोरोना रोगी भर्ती, 255 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
बीके नागरिक अस्पताल मे कोरोना जांच करवाता युवक । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर लगातार सामुदायिक प्रसार की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को जिले में 1106 कोरोना के नए मामले मिले। वहीं, 28 संक्रमितों को आईसीयू में भर्ती करने की नौबत आ गई। जिले में 148 मरीज किेेसी न किसी अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 7511 पहुंच गई है। वहीं, एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को एक संक्रमित महिला की मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सेक्टर-21 में सबसे अधिक 56 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-88 से 40, सेक्टर-82 से 22, डबुआ कॉलोनी से 34, सेक्टर-86 से 44, सेक्टर-49 से 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 108467 हो गई है। इसमें से 100178 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। अब तक जिले में 718 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
कोविड-19 के जिला अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 7571 हो गई है। इसमें से 148 अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 7423 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में फिलहाल 19 मरीज ऑक्सीजन पर भर्ती हैं। वहीं, 28 मरीज आईसीयू में हैं। इन सभी मरीजों को कोरोना संक्रमण के अलावा दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें से छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिले में कोरोना की रिकवरी दर अब 92 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। वहीं, सैंपलिंग से जांच कराने वाले 28 फीसदी मामले संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मामलों की दर सात फीसदी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में 4553 लोगों की जांच
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को 4353 लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें से 3861 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें