फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 मरीजों के लिए 10 फीसदी बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना मरीजों के बढ़ने पर जिले में दस फीसदी बेड निजी अस्पतालों में आरक्षित कर दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य के अनुसार, प्राथमिक चरण में यह आदेश कॉरपोरेट अस्पतालों पर ही लागू किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता के अनुसार, सभी सरकारी केंद्रों में कोविड-19 मरीजों के उपचार की व्यवस्था है। इन केंद्रों में बेड आरक्षण की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उनके अनुसार पहले ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व छायंसा स्थित श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्तर पर कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो अन्य अस्पतालों में भी मरीजों का उपचार सीधे किया जा सकेगा। तृतीय श्रेणी के उपचार की आवश्यकता पड़ने पर निजी अस्पतालों का सहारा लिया जाएगा। निजी अस्पतालों में दस फीसदी बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, कोविड मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यदि यही हालात रहे तो बेड आरक्षण की सीमा को इसी सप्ताह संशोधित किया जाएगा। हालांकि राहत की बात है कि अभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आ रही है। यदि जरूरत पड़ी तो आरक्षण सीमा संशोधित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें