फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः घटेगा एयरपोर्ट लाइन का किराया

Thu, 17 Jul 2014 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मेट्रो से एयरपोर्ट लाइन तक का सफर करने वालों को अब किराए में बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन


एक प्रेस रीलिज जारी करते हुए डीएमआरसी ने यह सूचित किया है कि 24 जुलाई से एयपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का किराया 40 प्रतिशत तक घटाया जाएगा।

केवल यही नहीं अब इस लाइन पर मेट्रो हर 15 मिनट की जगह 10 मिनट के अंदर मेट्रो मिलेगी। किराया और समय अंतराल ही क्या डीएमआरसी ने एयरपोर्ट लाइन पर चलने वाली मेट्रो की स्पीड भी बढ़ाने की घोषणा की है।

इसका मतलब है कि अब इस रूट पर मेट्रो की स्पीड 70 किमी प्रतिघंटा की बजाय 80 किमी प्रतिघंटा चलेगी। यानी अब मेट्रो से हवाई अड्डे तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार को एयपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यात्रियों के लिए विशेष सिंगल टोकन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें अलग-अलग स्टेशनों के संशोधित किराए की पांच टेबल जारी की जाएगी।

इस तरह इस लाइन पर सफर करने वालों को बहुत कम किराए देकर आरामदायक और बेहतरीन सफर का मजा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें