फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो सामने आया उसी में भटाभट पड़े लट्ठ: बच्चों के विवाद में भिड़ा दो पूर्व सभासदों का परिवार, जमकर चले लाठी-डंडे

Tue, 09 Aug 2022 08:16 PM IST
Vikas Kumar जो सामने आया उसी में भटाभट पड़े लट्ठ: बच्चों के विवाद में भिड़ा दो पूर्व सभासदों का परिवार, जमकर चले लाठी-डंडे

सार

मोहल्ला खोरिया में नगर पंचायत सभासद शिवकुमार व पूर्व नगर पंचायत सभासद महेंद्र शर्मा के बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के सामने आ गए।
विज्ञापन
दो परिवार भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कस्बे के मोहल्ला खोरिया में सोमवार शाम बच्चों विवाद में दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए हैं लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

मोहल्ला खोरिया में नगर पंचायत सभासद शिवकुमार व पूर्व नगर पंचायत सभासद महेंद्र शर्मा के बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के सामने आ गए। वायरल विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष के दो लोग घर की छत पर खड़े होकर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग गली में एक दूसरे पर लाठी लेकर हमलावर हैं। 
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मोहल्ला खोरिया निवासी शिवकुमार शर्मा, सोनू शर्मा के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया है। दोनों पक्षों में मारपीट की घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें लाठी-डंडे चलते हुए साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें