फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों की खेप बरामद: दिल्ली-NCR समेत पंजाब में करते थे सप्लाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2022 03:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों आरोपियों ने बताया कि वह एक अवैध पिस्टल 12 से 15 हजार रुपये में लाते थे और आगे उसे 25 से 30 हजार रुपये में बेच देते थे। गगनदीप के पिता ट्रक ड्राइवर है। वह गरीबी के कारण अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा था।  
विज्ञापन
बरामद अवैध हथियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों की खेप पकड़ी है। इसकी सप्लाई दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब के गैंगस्टर को होनी थी। इसके साथ ही पंजाब के दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 अवैध सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार, सेल की नार्थन रेंज में तैनात एसीपी वेदप्रकाश की टीम स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए अवैध हथियार तस्करों पर नजर बनाए हुई थी। इस टीम को अवैध हथियार तस्करों के बारे में 6 अगस्त को सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने नजफगढ़ नहर रोड, केशोपुर दिल्ली के पास घेराबंदी की और गांव सरहाली खुर्द तरण-तारण, पंजाब निवासी गगनदीप सिंह (21) और गांव मैनी तरण-तारण निवासी आकाशदीप सिंह (22) को उस समय पकड़ लिया जब वह हथियारों की खेप पहुंचाने दिल्ली पहुंचे थे। ये हथियारों की खेप सेंधवा, मध्यप्रदेश के दीपक बरनाला और सोहन बरनाला से लेकर आए थे। इनके कब्जे से 15 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गईं। 

गगनदीप ने बताया कि वह दो वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। वह पंजाब में अवैध हथियार तस्कर विक्रमजीत सिंह के संपर्क में आया। ये विक्रमजीत सिंह के कहने पर अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा। वह विक्रमजीत सिंह के कहने पर मध्यप्रदेश में दीपक बरनाला ओर सोहन बरनाला से अवैध हथियार लेकर आता था और दिल्ली व पंजाब के बदमाशों को सप्लाई करता था। करीब चार-पांच महीने पहले वह इंद्रसिंह डोगर के साथ दीपक व सोहन से पांच पिस्टल लेकर आया था। इंद्रसिंह डोगर को पंजाब पुलिस ने पकड़ लिया था। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पांच पिस्टल दिल्ली में देनी थी
स्पेशल सेल डीसीपी रांजीव रंजन सिंह का कहना है कि गगनदीप ने पूछताछ में बताया कि वह विक्रमजीत सिंह के कहने पर हथियारों की ये खेप लेकर आया था। उसे पांच पिस्टल दिल्ली में रहने वाले फरदीन, पांच विक्रमजीत सिंह और पांच आकाशदीप सिंह के किसी जानकार को देनी थी। आकाशदीप सिंह ने बताया कि वह एक वर्ष से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। वह गांव के ही गोरा सिंह के कहने पर गगनदीप के साथ हथियार लेने गया था। दीपक व सोहन अपने गांव के अवैध हथियार निर्माता से अवैध हथियार लेते हैं। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह एक अवैध पिस्टल 12 से 15 हजार रुपये में लाते थे और आगे उसे 25 से 30 हजार रुपये में बेच देते थे। गगनदीप के पिता ट्रक ड्राइवर है। वह गरीबी के कारण अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें