फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Sat, 12 Mar 2016 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिजली मीटर बनाने की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में तीन मंजिला फैक्ट्री आ गई जहां पर लगी सारी मशीनें और एक लाख से ज्यादा तैयार मीटर जल गए। काफी मशक्कत के बाद फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फायर विभाग के अनुसार ए-33, सेक्टर-59 स्थित दिल्ली कंट्रोल डिवाइस फैक्ट्री में बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। ज्यादातर मीटर सरकारी विभाग को ही सप्लाई किए जाते हैं।

हस्पतिवार देर रात फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में आग लग गई। शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सुरक्षागार्ड गहरी नींद से जागा और उसने फौरन फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर दमकल गाड़ियां रवाना की गई और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस दौरान दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। फैक्ट्री पर तैनात प्रोडक्शन इंचार्ज नीरज कुमार का कहना है कि एक लाख से ज्यादा बिजली के मीटर जो कि बन कर तैयार थे वह जल गए। वहीं तीन मंजिला तक आग की लपटें पहुंच गई थी जिससे फैक्ट्री की सारी मशीनें भी जल कर क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी की मालिक रेखा गुप्ता का कहना है कि आग लगने से एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें