फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत, होली पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बस

Thu, 10 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
होली पर यात्रियों को घर जाने में परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज विभाग बसों की संख्या बढ़ाएगा। इसमें लंबे रूट पर अधिक बसें चलाई जाएंगी और जिले में भी बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 30 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


एआरएम अनुराग यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा के लिए 15, ग्रेटर नोएडा से एटा के लिए 5, ग्रेटर नोएडा से कासगंज के लिए 5 और ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ के लिए 5 बसें चलाई जाएंगी।

सके अलावा कुछ बसें नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी चलाने की योजना बनाई जा रही है। यादव ने बताया कि लोगों ने दादरी से कासना डिपो तक बस चलाने की मांग की थी। होली के बाद इस रूट पर ट्रायल होगा। वहीं ग्रेनो से नोएडा के बीच चलने वाली दो एसी बसों को मार्च के अंतिम सप्ताह तक सड़कों पर यात्रियों के लिए उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें