पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत
पीड़ित ने डरते-डरते मामले की सूचना पुलिस को दी। जाफराबाद थाना पुलिस ने छानबीन के बाद जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित को इंटरनेट से कॉल की। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पीड़ित की है कपड़े की दुकान
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नासिर अली ने बताया कि वह परिवार के साथ गली नंबर-9, विजय पार्क, मोहनपुरी में रहते हैं। इनकी घर के नीचे ही कपड़े की दुकान है। 25 नवंबर को अपने घर पर मौजूद थे। इस बीच रात करीब 10.30 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने नासिर को धमकाना शुरू कर दिया।
नामी गैंग ने मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी
आरोपी ने कहा कि वह नामी गैंग का सदस्य बोल रहा है। जिंदा रहना है तो 25 लाख रुपये का इंतजाम कर ले। नासिर ने रुपये देने से इंकार किया तो आरोपी बार-बार उनको कॉल कर धमकाने लगे। बाद में आरोपियों ने उनको वीडियो कॉल की। आरोपी पिस्टल दिखाकर कहने लगे कि यदि सुबह तक पैसे नहीं दिए तो गोली मार देंगे।