फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, यात्री परेशान

Wed, 21 Jun 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हादसा टल गया। दिल्ली से देहरादून उड़ान भर चुके एक विमान के इंजन में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। आनन-फानन में इंडिगो के इस विमान को वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सभी यात्री क्रू मेंबर समेत सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान संख्या 6ई 2134 दोपहर बाद 3:14 बजे उड़ान भरा। इसमें क्रू मेंबर समेत 105 यात्री सवार थे। यह विमान दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरा था। थोड़े ही देर बाद विमान पॉयलट को तकनीकी खराबी का अहसास हुआ। आनन-फानन में वह एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को स्थिति से अवगत कराया। 

इसके बाद उसे निर्देर्शित किया गया कि वह वापस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए विमान को मोड़ ले। इस घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का आलम था। इमरजेंसी लैंडिंग की तमाम तरह की कवायद पूरी की गई और एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर किया गया। 
विज्ञापन

विमान को दोपहर बाद 3:20 बजे सफलतापूर्व इमरजेंसी लैडिंग करा ली गई। विमान के सभी यात्री सुरक्षित है। इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि विमान दिल्ली से देहरादून का था। तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटना पड़ा। पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित किया और प्रायोरिटी लैंडिंग का अनुरोध किया था। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों क अनुसार विमान का एक इंजन फेल कर गया था। जिसके कारण विमान को वापस बुलाना पड़ा। विमान कंपनी इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें