फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर विवादों में एल्विश: समझौते के लिए यूट्यूबर को बुलाकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एल्विश यादव व उसके समर्थक युवक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। दूसरी ओर पीड़ित युवक एल्विश यादव को भाई कहकर संबोधित कर रहा है।
विज्ञापन
एल्विश यादव ने यूट्यूबर से मारपीट की - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर एवं बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली के रहने वाले सागर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि एल्विश ने ऑनलाइन चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुलाकर उनके साथ मारपीट की है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सागर ठाकुर ने बताया कि उनका यूट्यूब पर कंटेंट बनाने का काम है। इसी काम से एल्विश यादव भी जुड़ा हुआ है। उनका एल्विश से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए वह अपने दोस्त की दुकान पर आया हुआ था। जहां पर एल्विश यादव अपने 8-10 समर्थकों के साथ पहुंचा। उसके साथ आए हुए लोग नशे में धुत थे, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की। देर शाम उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी सेक्टर-53 थाना पुलिस को रात 8:30 बजे हुई। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने एल्विश यादव व उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एल्विश यादव व उसके समर्थक युवक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। दूसरी ओर पीड़ित युवक एल्विश यादव को भाई कहकर संबोधित कर रहा है। डीसीपी ईस्ट मयंक गुप्ता का कहना है कि एल्विश यादव और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें