वायु प्रदूषण से मिली राहत, एक्यूआई हुआ कम
राजधानी में शुक्रवार को हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से प्रदूषण से राहत मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार के मुकाबले 25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, औसतन 8 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली।
शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक एक्यूआई 206 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में एक्यूआई 163, ग्रेटर नोएडा में 142, नोएडा में 126 व गाजियाबाद में 115 रहा।