फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor Scam: संजय सिंह की रिमांड तीन दिन बढ़ी, ED ने कोर्ट में कहा- शराब लाइसेंस के लिए घूस मांगी गई

Tue, 10 Oct 2023 03:50 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी बने आप सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि घूस लेने के नहीं, घूस मांगने के सबूत हैं।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट में किया गया पेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने मंगलवार को आबकारी नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह की हिरासत अवधि 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आप नेता की पांच और दिन की हिरासत की मांग के बाद यह आदेश पारित किया।
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति को तैयार और लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसका उद्देश्य कथित तौर पर कुछ शराब निर्माताओं, थोक और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद 4 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। 5 अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। अब रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले, संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के बाहर संजय सिंह के हजारों समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कोर्ट ने भेजा था पांच दिन की रिमांड पर
गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया था। मामले में ईडी ने 10 दिन की कस्टडी मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ईडी के समक्ष कई सवाल उठाए और इसके बाद सिर्फ पांच दिन की रिमांड दी।

ईडी ने रखी थी कोर्ट में ये दलीलें
बीते गुरुवार को राउज एवन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया था। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगते हुए कहा था कि वह मामले में पूरी तरह से लिप्त हैं। ईडी के वकील ने कहा था कि संजय के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए 10 दिन की रिमांड स्वीकार की जाए। अदालत ने ईडी से सवाल किया कि मामला काफी पुराना है और यदि आपके पास साक्ष्य थे तो गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई।

अदालत ने ईडी से सवाल पूछा था क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील के हां में जवाब देने पर अदालत ने कहा था कि जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं। सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं वे सरकारी गवाह बने हैं। गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें