फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: नहर के पास मिली मुनीम की लाश, चेहरे और गले पर धारदार हथियार के थे निशान; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 10 Oct 2023 12:46 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

मेजा में रामनगर चुप्पेपुर नहर के पास सोमवार रात में बदमाशों ने एक मुनीम की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों ने एक मुनीम की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सोमवार रात में सिरसा से शिव बहादुर सिंह बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। तभी नहर के पास लाश मिली।

विज्ञापन


मेजा में रामनगर चुप्पेपुर नहर के पास सोमवार रात में बदमाशों ने एक मुनीम की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच में जुटी हुई है। 

मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बाजार के सिंहपुर मोहल्ले के शिव बहादुर सिंह उम्र 52 वर्ष मुनीम का काम करते थे। मेजा रोड के अलावा सिरसा की तीन दुकानों पर उन्होंने मुनीम का काम काफी पहले से करते चले आ रहे थे। सोमवार रात में सिरसा से शिव बहादुर सिंह बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो घर के लोग परेशान हो उठे। मंगलवार सुबह शिव बहादुर सिंह की लाश रामनगर के चुप्पेपुर नहर के पास मिली तो सनसनी फैल गई। उनके चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया था।
 
साल 2010 में हुई थी हत्या
मृतक शिव बहादुर सिंह के एक बेटे की हत्या 21 दिसंबर 2010 को जमीन विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में गांव की ही चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें तीन लोगों को आजीवन कारावास भी हो चुका है। पुलिस इस बिंदु के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पुलिस ने चीर घर फेंक दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें