फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके, पीओके में भारी तबाही

Tue, 24 Sep 2019 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारी तबाही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर करीब 4.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किए गए हैं। खबर है कि इस भूकंप से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारी तबाही मची है। एक बच्ची की मौत की खबर भी सामने आ रही है।

विज्ञापन




डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटके काफी तेज तीव्रता के थे और इनका ज्यादा असर पुंछ, राजौरी और जम्मू में काफी महसूस किए गए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लाहौर से 173 किलोमीटर दूर के उत्तर-पश्चिम में बताया जा रहा है। 

पाकिस्तान से पास होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप झटके ज्यादा तेज महसूस किए गए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इससे पहले साल 2005 में कुछ ऐसा ही तेज भूकंप आया था। उस वक्त कश्मीर में काफी नुकसान हुआ था। तब रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई थी। उस वक्त काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें