फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ः युवक के सिर में गोली मारी, 10 किलोमीटर दूर फेंका शव, सड़क पर टपके खून से पहुंची पुलिस

Tue, 24 Sep 2019 01:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पास मंगलवार की सुबह एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या के बाद हत्यारे उसका शव बाइक पर लाद कर ले गए।

विज्ञापन


बाद में शव मेरठ जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव और धीरखेड़ा के बीच बाईपास के पास पड़ा मिला है। गौरतलब है कि पुलिस उसके मृतक के शरीर से टपके खून के सहारे उस जगह तक पहुंची जहां शव फेंका गया था।

यह जगह 10 किलोमीटर दूर थी। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तब कहीं जाकर इस हत्या की जानकारी उन्हें हो सकी। मृतक कंकर खेड़ा मेरठ थाना क्षेत्र का बताया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें