फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री ध्यान दें: किसान आंदोलन के कारण पंजाब की ओर जाने वाली 56 ट्रेनें प्रभावित, छह रद्द; 31 का रूट बदला

Thu, 23 Nov 2023 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण गुरुवार को 56 ट्रेनें प्रभावित हुईं। छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि 18 को गंतव्य तक पहुंचने से पहले दूसरे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। 31 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन
ट्रेन यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण गुरुवार को 56 ट्रेनें प्रभावित हुईं। छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि 18 को गंतव्य तक पहुंचने से पहले दूसरे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। 31 ट्रेनों का रूट बदला गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के अमृतसर-साहनेवाल खंड पर जालंधर कैंट-चिहेरू स्टेशन के बीच किसान आंदोलन कर रहे हैं। जो ट्रेनें रद्द की गईं उनमें 12241 चंडीगढ़-अमृतसर,12242 अमृतसर-चंडीगढ़, 12412 अमृतसर-चंडीगढ़, 14654 अमृतसर-हिसार, 04582 लुधियाना-अंबाला कैंट,12460 अमृतसर-नई दिल्ली शामिल हैं। वहीं 12031 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस फगवाड़ा में ही समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

12032 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस लुधियाना से शुरू होगी, 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस लुधियाना में समाप्त हुई, 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस लुधियाना से शुरू होगी, 04592 छेहरटा-लुधियान जालंधर कैंट लुधियाना में समाप्त हुई, 12925 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस चंडीगढ़ में समाप्त, 12715 सचखंड एक्सप्रेस अंबाला में 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी,12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस लुधियाना में समाप्त होगी, 14682 नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस जालंधर कैंट पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें