किस तरह के कपड़े पहनें
गर्मी में टाइट कपड़े पहनने के बजाय ढीले कपड़े पहनें।
भड़कीले रंग के कपड़ों के बजाय हल्के रंग वाले कपड़े पहनें।
बाहर निकलने पर सिर पर कपड़ा रखें या टोपी पहनकर निकलें।
रेशमी कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनें।
तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर के पास पहुंचें
गर्मी से सेहत पर प्रभाव के लक्षण
सिर दर्द, बदन दर्द
तेज बुखार, रुक-रुक कर बुखार चढ़ना और उतरना
बेहोश होना, सांस लेने में तकलीफ
क्या खाएं, क्या न खाएं
अधिक प्रोटीन युक्त खाने से बचें, शराब व कैफिन युक्त पदार्थों का सेवन न करें
हल्का खाएं व एक साथ अधिक भोजन न करें। रुक-रुककर सेवन करें
तरल पदार्थ युक्त फलों का सेवन करें। खाने, में खीरा, ककड़ी, दही, खरबूजा व तरबूज को शामिल कर सकते हैं।
समय-समय पर पानी पीते रहें, अधिक थकान महसूस होने पर ग्लूकोज का पानी पी सकते हैं।
शरीर में पानी की कमी हो सकती है घातक
डॉ. गिरी कहते हैं कि अक्सर लोग शरीर में पानी की कमी को नजरअंदाज करते हैं और गर्मी में पैदल चलते हैं। ऐसे में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण पानी की कमी हो जाती है। पानी की अधिक कमी होने के कारण शरीर में रक्त प्रवाह पर प्रभाव पड़ता है, जिससे सीधे तौर पर किडनी प्रभावित होती है। परेशानी बढ़ने पर कई बार मरीज की मौत भी हो जाती है। ऐसे में लोगों को शरीर में पानी की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, शरीर से पसीना निकलना जरूरी है, लेकिन पानी की कमी को पूरा करना भी जरूरी है।