फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Girl Suicide: डीयू की छात्रा ने पांचवीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर दी जान, डायरी में लिखी मिली मोटापे से परेशान होने की बात

Thu, 26 May 2022 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुसाइड नोट में उनसे पिता को लिखा है कि उसके जाने के बाद वह अपना और परिवार का ख्याल रखें। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रिया ने पहले भी अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष प्लेस के पीतमपुरा इलाके में पांचवीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के घर से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें उसने मोटापा का जिक्र किया है। साथ ही पिता को अपना और परिवार का ख्याल रखने की बात लिखी है। गली में अचेत हालत में मिलने के बाद परिवारवालों ने उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त रिया गुप्ता (19) के रूप में हुई है। वह अपने पिता राजेश गुप्ता, मां और 16 साल  के छोटे भाई के साथ कोहाट एंक्लेव, पीतमपुरा में रहती थी। वह सत्यवती कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता का चावड़ी बाजार में हार्डवेयर का कारोबार है। 

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगरानी ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे रोहिणी स्थित सरोज अस्पताल से रिया के छत से गिरने की जानकारी पुलिस को मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि रिया की मौत हो चुकी है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटापा की वजह से परेशान थी रिया

रिया के पिता राजेश ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद उसकी बेटी पांचवी मंजिल की छत पर साफ सफाई करने के लिए गई थी। करीब दो घंटे तक रिया के वापस नहीं आने पर उन लोगों ने रिया के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य छत पर पहुंचे और छत के सभी जगहों पर उसकी तलाश की। लेकिन वह छत पर नहीं मिली। 

इसी बीच किसी ने बताया कि रिया गली में अचेत पड़ी है। उसके सिर में चोट के निशान थे। उसे तुरंत सरोज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मौका मुआयना किया और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। छानबीन के दौरान पुलिस को घर से रिया का एक डायरी मिला है। जिसमें उसने मोटापा की वजह से परेशान होने की बात लिखी है। 

सुसाइड नोट में उनसे पिता को लिखा है कि उसके जाने के बाद वह अपना और परिवार का ख्याल रखें। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रिया ने पहले भी अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें