फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग विवाद में तलवारबाजी: डॉक्टर के पड़ोसी ने खेला खूनी खेल, बीच सड़क पर मारपीट फिर धारदार हथियार से हमला

Mon, 08 Apr 2024 06:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

डॉक्टर का आरोप है कि उनका पड़ोसी अपनी कार को उनके घर के सामने खड़ी कर देता है। इस कारण भारत व उनके परिवार को घर के अंदर आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्किंग विवाद को लेकर एनआईटी तीन में रविवार दोपहर एक डॉक्टर पर पड़ोसी ने तलवार से हमला कर दिया। आरोपी द्वारा की गई मारपीट में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

एनआईटी तीन निवासी डॉक्टर भारत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनका पड़ोसी ईशू अपनी कार को उनके घर के सामने खड़ी कर देता है। इस कारण भारत व उनके परिवार को घर के अंदर आने-जाने में परेशानी होती है। इस बात को लेकर उन्होंने कई बार ईशू को समझाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

रविवार दोपहर भारत अपनी स्कूटी से घर आए तो देखा ईशु ने उनके घर के सामने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। विरोध करने पर ईशु ने अपनी कार से डंडा निकाला और भारत को पीटने लगा। कुछ देर बाद ही आरोपी ने तलवार से हमला कर भारत को घायल कर दिया। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें