फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: अब रुमाल जैसी पतली चीज भी गेट में फंसी तो आगे नहीं बढ़ेगी मेट्रो, इन लाइनों पर शुरू हुई प्रक्रिया

Thu, 13 Jun 2024 09:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बीते वर्ष इंद्रलोक स्टेशन पर ट्रेन के गेट में साड़ी फंसने से एक महिला की घिसटने से मौत हो गई थी। भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए यह नया सिस्टम विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते वर्ष दिसंबर में इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के गेट में साड़ी फंसने से हुई महिला की मौत के बाद सुरक्षा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ट्रेनों के गेट में एंटी ड्रैग सिस्टम लगाएगा। इससे दरवाजों के बीच रुमाल, साड़ी समेत 0.5 मिलीमीटर की पतली चीज फंसी तो मेट्रो आगे नहीं बढ़ेगी।

विज्ञापन


डीएमआरसी ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फिलहाल रेड व ब्लू लाइन की पांच मेट्रो ट्रेनों के 40 कोच के गेट में यह सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से रेड लाइन की तीन ट्रेनों और ब्लू लाइन की दो ट्रेनों के दरवाजों में एंटी ड्रैग सिस्टम लगेगा। टेंडर आवंटन के बाद 15 महीने में कार्य पूरा होगा। योजना के अनुसार दो तरह के एंटी ड्रैग सिस्टम लगेंगे। 

पहला स्टेटिक एंटी ड्रैग और दूसरा डायनेमिक एंटी ग्रैग सिस्टम होगा। स्टेटिक एंटी ड्रैग सिस्टम का सेंसर 0.5 मिलीमीटर तक की पतली चीजों को भी पकड़ने में सक्षम होगा, इसलिए मेट्रो के दरवाजों में पांच मिलीमीटर मोटाई की कोई भी चीज फंसने पर यह ट्रेन को प्लेटफार्म से आगे नहीं बढ़ने देगा और दरवाजे पर लगी लाइट ब्लिंक करने लगेगी।

वहीं डायनेमिक एंटी ग्रैग सिस्टम मेट्रो के गेट के बीच में 0.8 मिलीमीटर की पतली चीजें भी फंसने पर सक्रिय हो जाएगा। इससे मेट्रो के खुलने पर इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाएगी, इसलिए मेट्रो के दरवाजों में रूमाल, साड़ी, बैग का फीता आदि फंसने पर एंटी ड्रैग सिस्टम का सेंसर यात्री की सुरक्षा के लिए अहम साबित होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में 15 मिमी तक की पतली चीज फंसने पर गेट नहीं होते बंद
वर्तमान समय में मेट्रो के गेट में 15 मिलीमीटर तक की कोई चीज फंसने पर दरवाजे बंद नहीं होते हैं, लेकिन एंटी ड्रैग सिस्टम के लग जाने से 0.5 मिलीमीटर की पतली चीज फंसने पर भी गेट नहीं बंद होंगे, साथ ही मेट्रो भी आगे नहीं बढ़ेगी। गौरतलब है कि बीते वर्ष 14 दिसंबर को रेड लाइन के इंद्रलोक स्टेशन पर ट्रेन के गेट में एक महिला की साड़ी फंस गई थी। इस वजह से महिला ट्रेन के साथ कई मीटर तक घिसटती चली गई। इस वजह से गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें