फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में डीएमआरसी बनी लोगों का आकर्षण, मेट्रो में बढ़ी भीड़ 

Sat, 28 May 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी का दौर शुरू होते ही साइबर सिटी में लोगों का आकर्षण डीएमआरसी मेट्रो बन गई है। जो लोग बस, ट्रेन व अन्य साधनों से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आते-जाते थे वह मेट्रो की सवारी करने लगे हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर, इफ्को चौक, एमजी रोड, सिकंदरपुर और गुरुद्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। यात्रियों की मांग है कि डीएमआरसी गर्मी को देखते हुए हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ा दे।  

बता दें कि यात्रियों की अब सबसे अधिक भीड़ हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर हो रही है। क्योंकि यहां अन्य स्टेशनों के नजदीक रहने वाले भी ट्रेन पकड़ने आते हैं। अब तक परिवहन के दूसरे साधनों का आने-जाने में इस्तेमाल करने वाले भी इस स्टेशन पर गर्मी के कारण आने लगे हैं।
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों का कहना है कि सुबह शाम के पीक आवर में ट्रेन में सवार होना काफी मुश्किल हो गया है। सभी मेट्रो स्टेशनों पर टोकन के लिए भी यात्रियों की लंबी लाइन लगती है। हुडा सिटी सेंटर पर इस समय करीब सवा लाख से अधिक यात्रियों का आना-जाना रहता है। वहीं एमजी रोड स्टेशन पर भी यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रहती है इफ्को चौक और सिकंदरपुर पर भी यही माहौल  है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें