फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 साल बाद शुरू हुआ भगवान कृष्ण के नाम पर विवाद

Wed, 17 Sep 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में मेवात विकास बोर्ड बनने के 34 साल बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। ब्रजभूमि कल्याण परिषद ने इसके विरोध में मंगलवार को मैगपाई टूरिस्ट कांप्लेक्स में प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन


परिषद के संस्थापक रामकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि ब्रज 84 कोस यात्रा के क्षेत्र में मेवात विकास बोर्ड का गठन करना भगवान श्रीकृष्ण का अपमान है। इस फैसले को निरस्त करके ब्रज विकास बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनैतिक दलों की तुष्टिकरण नीति के चलते ब्रजभूमि पर मेवात विकास बोर्ड का गठन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के 84 कोस क्षेत्र में फैली हुई है।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने 1980 में ब्रजभूमि पर मेवात विकास बोर्ड का गठन किया था। राज्य सरकार के इस फैसले को निरस्त कराने के लिए ब्रजभूमि विकास परिषद् का गठन किया गया है जो ब्रज रक्षा आंदोलन के माध्यम से लोगों में चेतना जगाने का कार्य करेगी। इस मौके पर परिषद से जुड़े प्रोफेसर राजबीर सोलंकी, राकेश शर्मा एवं विक्रम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें