फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी गुरुओं से गुर सीखेंगे 40 फुटबॉल कोच

Wed, 17 Sep 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से गुड़गांव में विशेष फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उत्तर भारत के 40 से अधिक विशेष कोच हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्पेशल ओलंपिक भारत के राष्ट्रीय कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल डेंजिल कीलोर ने दी
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मकसद विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को खेल में प्रशिक्षित करना है। इसके लिए कोच को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड की संस्था टोटनहम होट्सपुर फाउंडेशन की मदद ली जा रही है। जो वहां विशेष आवश्यकता वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में महारत हासिल है। इसके लिए चार कोच वहां से आए है।

मेजबान स्कूल के चेयरमैन कार्तिकेय सैनी ने बताया कि पूरे उत्तर भारत से 40 कोच हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से छह कोच हरियाणा से है। जिनमें से चार कोच गुड़गांव हैं। इनमें डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-10 के जगबीर सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 से गगन और स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से दीपक शामिल है। जबकि हरियाणा के रोहतक से दो कोच रोहित व सुखबीर है।
विज्ञापन


एक कोच के जरिए तैयार होंगे चार कोच
कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बुनियादी बातें कोच को समझाई जाएगी। कैसे खेल सिखाना है और खेल भावना पैदा करना है। एक कोच फिर चार कोच तैयार करेंगे।

कोच अपने स्कूल, सेंटर व अन्य जगहों पर खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। जिससे स्पेशल नीड्स वाले बच्चों में खेल का विकास हो सके। इंग्लैंड से प्रशिक्षण देने के लिए विक्टर वैस्य, डेनियल पीटर, गैरथ जोन आए है।

स्पेशल ओलपिंक में खेलेंगे गुड़गांव के चार खिलाड़ी
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर खेल के लिए हरियाणा के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। लॉस एंजेल्स में 24 जुलाई से 2 अगस्त 2015 तक होने वाले इस खेल में हरियाणा के नौ खिलाड़ियों में से गुड़गांव के चार खिलाड़ी शामिल है।

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-10 से रोलर स्केटिंग में इशांत शर्मा और स्विमिंग में दुष्यंत कटारिया, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से गोल्फ में रणवीर सैनी, नवदिशा स्पेशल स्कूल सिद्धरावली से हैंडबॉल में वेदपाल का चयन हुआ है।

खूशबू वेलफेयर सोसाइटी से पावर लिफ्टिंग में प्रियंका को स्टैंडबाइ में रखा गया है। इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ी फरीदाबाद से हैं। जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से लांग डिस्टेंस रनिंग में सूबे और टेंडर हर्ट एनजीओ से दीपक को हैंडबॉल में खेलने का मौका मिला है। बाकी खिलाड़ी दूसरे जिले से हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें